हादसा : ट्रक को रगड़ते हुए पलटी बुलेरो, 3 लोगो की मौत 2 गंभीर रूप से घायल..

शेयर करें...

रायगढ़/ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के धान मंडी संग्रह के पास दर्दनाक सडक हादसे में 3 लोगों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हुए है। देर रात पुसौर धान ख़रीदी केंद्र के सामने बेहद तेज रफ़्तार बुलेरो विपरित दिशा से आ रही ट्रक को रगड़ मारती हुई करीब पाँच बार पलट गई। बुलेरो में उड़ीसा के बरगढ़ इलाक़े से पतरापाली गाँव पहुँचे बाराती सवार थे, जो कि वापस लौट रहे थे।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक उड़ीसा के बरगढ़ से बाराती बुलेरो में सवार होकर पतरापाली गाँव आए हुए थे। रात को शादी में शामिल होने के बाद बुलेरो से पांच बाराती वापस लौट रहे थे। पुसौर धान मंडी के सामने बेहद तेज रफ़्तार में बुलेरो से चालक का नियंत्रण हट गया, और विपरित दिशा से आ रही ट्रक को रगड़ मारते हुए बुलेरो सड़क पर पलटते हुए किनारे जाकर रुकी। हादसे में मौक़े पर ही तीन की मौत हो गई जबकि दो बेहद गंभीर रुप से घायल हैं। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बुलेरो के परखच्चे उड़ चुके हैं।

Scroll to Top