शेयर करें...
रायगढ़/ यह पूरा मामला जिले के कोतरा थाना अंतर्गत ग्राम कोतरा की है, जहां 45 वर्षीय अधेड़ ने पेड़ से लटककर अपनी ईहलिला समाप्त कर ली। बताया जा रहा हैं कि वह 6 बच्चो का पिता था और मजदूरी करके अपने बच्चो का भरण पोषण करता था व आज तड़के सुबह भी मजदूरी के कार्य से घर से निकला था। ज्ञात हो कि मृतक मानसिक रूप से विछिप्त था जिसके वजह से परिजनों को किसी अनहोनी का अंदाजा हुआ जिसके बाद वे मृतक को खोजने के लिए निकले जहां परिजनों ने उसे मोहल्ले से कुछ दूर खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका पाया।
पुलिस अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा हैं। मृतक मानसिक रूप से विछिप्त था। जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व बगल गांव खोखरा के तालाब में स्थित खंबे में चढ़ गया था जिसे बड़े मसक्कत के बाद समझा बुझा के उतारा गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोतरा निवासी 45 वर्षीय सेतकुमार सिदार पिता स्व. संतोष सिदार ने सुबह मोहल्ले से कुछ दूर स्थित खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंच परिजनों का बयान दर्ज किया। जिसके बाद शव को पेड़ से उतार कर पंचनामा करने के पश्चात उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


