छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगा 24×7 CM हेल्पलाइन नंबर, मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में अब आपकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। CM विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है कि राज्य में जल्द 24 घंटे चलने वाला CM हेल्पलाइन नंबर शुरू होने जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत दर्ज कर सकेगा और खास बात ये है कि हर शिकायत के निपटारे के लिए टाइम लिमिट तय होगी। अगर तय समय में काम नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अफसर पर सीधे कार्रवाई होगी। यानी अब लापरवाही करना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है।

CM साय ने ये भी कहा कि सरकार चाहती है कि आम लोगों की दिक्कतों का जल्दी और सही समाधान हो, इसलिए ये सिस्टम लागू किया जा रहा है।

Scroll to Top