2017 बैच के IPS अधिकारी सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले को नए पुलिस अधीक्षक मिल गए हैं। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा ने मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Join WhatsApp Group Click Here

सुनील शर्मा प्रशासनिक और पुलिस सेवा का लंबा एवं उत्कृष्ट अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे सुकमा और सरगुजा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस मुख्यालय रायपुर में एआईजी (AIG) तथा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के एडीसी (ADC) के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, एसडीओपी सारंगढ़ स्नेहिल साहू, एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर, डीएसपी (मुख्यालय) संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित एसपी कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति को लेकर लोगों को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में नई पहल और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है। प्रशासनिक अनुभव के आधार पर सुनील शर्मा से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

Scroll to Top