मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के 19 शिविर आयोजित, 573 कुपोषित बच्चों की हुई जांच, 422 क़ो दवाईयां वितरित और 45 भेजे गए सुपोषण केंद्र..

शेयर करें...

सारंगढ़ – बिलाईगढ़// मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के उद्देश्य को जिले में पूर्ण करने के लिए कलेक्टर पद्‌मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन व पहल से कुपोषण मुक्त सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला कार्यक्रम के तहत कुपोषित बच्चों को अधिकारियों द्वारा गोद लेकर उसे कुपोषण से मुक्त करने में अपना सहयोग दिया जा रहा है। इसमें अधिकारी चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों के वजन व ऊंचाई का सत्यापन कर गोद लिए बच्चे की सघन निगरानी, फालोअप कर रहे हैं। सबसे ज्यादा कुपोषित पंचायतों का चिन्हांकन कर आईएमए तथा रेड‌क्रास जैसे स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग लिया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से परियोजना सारंगढ़, कोसीर, बरमकेला व लेन्धरा परियोजना के विभिन्न सेक्टरों में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के 19 शिविर का आयोजन जून माह में किया गया, जहां 573 कुपोषित बच्चों का परीक्षण कर जांच उपरांत 422 बच्चों क़ो दवाईयां दिया गया और 45 बच्चों क़ो पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजा गया। इस योजना अंतर्गत कुपोषित बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर लाकर कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु योजना का संचालन कराया जा रहा है। इस योजना के तहत कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Scroll to Top