100 फिट गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस की सजगता और बहादुरी से घायलों की बची जान..

शेयर करें...

जशपुर/ जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के घाटी में 100 फीट खाई में कार गिर गई, लेकिन टीआई की बहादुरी से इस गंभीर सड़क हादसे में किसी की मौत नही हुई है, केवल दो लोग घायल हुए है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार रायकेरा निवासी संदीप गोप जिसके पिता शिवचरण गोप शिक्षक हैं। सुबह किसी काम से रौनी की तरफ अपनी स्विफ्ट कार से निकले थे, जहां रौनी घाट से स्विफ्ट कार 100 फ़ीट खाई में उतर गई।

वही इस हादसे में घायल लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे, तभी किसी राहगीर ने आवाज सुनी तो देखा कि स्विफ्ट 100 फ़ीट नीचे खाई में गिरी हुई है, और घायल मदद के लिये चिल्ला रहे थे। पर खाई गहरी होने के कारण किसी को समझ नही आ रहा था कि गहरी खाई से घायलों को कैसे निकाला जाए। तभी बग़ीचा थाने के नम्बर पर एक रिंग गूंजी, आवाज दहशत से भरी हुई थी! कॉल करने वाले घबराहट में ज़्यादा कुछ बोल नही पा रहा था ,जैसे-तैसे उसने घटना का विवरण पुलिस को बताया।

जिसके बाद थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए खुद ही मोर्चा संभाला, और पुलिस जवानों के साथ गहरी खाई में रस्सियों के सहारे उतर कर घायलों को रेस्क्यू कर निकालने में कामयाब रहे।

Scroll to Top