हिन्दू देवी देवताओं पर किए टिप्पणी से गरमाई राजनीति, भाजपा युवा मोर्चा ने सलमान खुर्शीद का किया पुतलदहन..

शेयर करें...

मुंगेली(राजकुमार यादव, नारायण बंजारे)// भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रदेश नेतृव के आह्वान पर बस स्टैंड सरगांव में कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया गया। सलमान खुर्शीद के द्वारा अपने किताब में हिन्दू धर्म तथा हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किया गया है और हिन्दू धर्म मानने वालों की तुलना निशाचर अर्थात राक्षसों से किया गया है। जिसके बाद से राजनीति गरमा गई है। जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल सरगांव अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्त्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और सरगांव मण्डल के वरिष्ठ कार्यकार्ताओ के साथ सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणजीत सिंह हुरा (हैप्पी हुरा) ने कहा कि कांग्रेस कि सरकार तथा कांग्रेसी समर्थक सदैव हिन्दू धर्म की अवहेलना करते आये है और अपने धर्म को बढ़ावा देने के बजाय सत्ता सुख के लोभ में अपने ही देवी देवतओं तथा धार्मिक आस्था को आहत करते है। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि लगता है सलमान खुर्शीद किसी मानसिक रोग से पीड़ित है क्यूंकि भारत जैसे धर्म निरपेक्ष राष्ट्र में रहकर इस तरह के बयानबाजी उनकी संकीर्ण मानसिकता को प्रदर्शित करता है और हम इसकी घोर निदा करते है।

पुतला दहन के दौरान नगर पंचायत सरगांव के पूर्व नगर अध्यक्ष राम जुडावन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मनजीत सिंह हुरा, सरगांव मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैप्पी हुरा, महामंत्री युवा मोर्चा एवम पार्षद परमानंद साहू, महामंत्री रामू कौशल, सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक, महेश साहू, दुर्गेश युवा कवि, राजू यादव, मोहन पटेल सहित भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

Scroll to Top