शेयर करें...
रायगढ़/ आंदोलन के छटवे दिन कर्मचारी-अधिकारी पुसौर का अनिश्चित कालीन आंदोलन का शुभारम्भ सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पर्व पोला से शुरुवात हुआ। इस दौरान पुसौर तहसील के समस्त महिला कर्मचारी पोरा भगवान का पूजा अर्चना कर पारम्परिक व्यंजन ठेठरी, कुर्मी, गुचकळ्वा, अरसा, रुदाली, बारा आदि बना कर कर्मचारी साथियों मे वितरण किए। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने पोरा बैला भी चलाया। उसके बाद मंच के माध्यम से सैकड़ो की संख्या मे बारी-बारी से अपनी जायज मांग 34% DA देय तिथि से एवं सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता के लिए आवाज बुलंद किया।
आज धरना आंदोलन के 6वे दिवस पुसौर के कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी अपनी जायज मांग के लिए शासन का ध्यान आकर्षण करने का भरकस प्रयास किया। आंदोलन के इस चरण मे कर्मचारियों एवं अधिकारीयों के 40 साल के इतिहास मे पहला मौका था जिसमे तहसील पुसौर के समस्त अधिकारी कर्मचारी ने अपनी अपनी हाथों मे सरकार के खिलाफ 34%DA-HRA वाली तख्ती पकड़ कर विशाल मशाल रैली निकाली पुरे पुसौर नगर पंचायत मे घूम कर अपनी जायज मांगो के लिए जबरदस्त विशाल रैली के माध्यम से शासन को चेताया। आज इस विशाल मशाल रैली मे सभी संघटनो अध्यक्ष एवं सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपनी हक के लिए शामिल हुये.
इस विशाल मशाल रैली मे तहसील पुसौर के दोनों संरक्षक नन्द कुमार सिन्हा (तहसीलदार पुसौर), महेश पटेल (मुख्यकार्यपालन अधिकारी पुसौर), संयोजक दिनेश पटेल(विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर), महासचिव अरविन्द पटेल के नेतृत्व मे यह विशाल मशाल रैली सफल रहा।
आंदोलन के 6 वे दिवस में विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष मौजूद रहे जिसमे से वरिष्ठ कर्मचारी नेता देवेन्द्र पटेल, प्रांतीय सचिव धर्मेन्द्र बैस, कन्हैया पटेल, रतिदास महंत, गोपाल नायक ,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विन्देश्वर राम रौतैया, प्रधान पाठक कल्याण संघ से पंकज विश्वाल, लिपिक संघ से रवि यादव, सहा. शिक्षक फेडरेशन से विजेंद्र चौहान (कार्यकारी जिलाध्यक्ष), राजेश किसान(ब्लॉक अध्यक्ष पुसौर),भुवनेश्वर सिदार, संदीप टोप्पो, निराकार चौहान, सुमन प्रधान, हेमंत चौहान, अनिल देवता, कीर्तिवास होता, उज्ज्वल बेहरा, नीलांबर सिदार, विनोद सिदार,सुनीता प्रधान, रंजीता महाना,adeo संघ से अमित कुमार ग्रायिकार, ite संघ से तुलाराम पटेल, क़ृषि अधिकारी संघ से td भारद्वाज, क़ृषि स्नातक संघ से हितेंद्र साहू, अभियन्ता संघ से ak सिन्हा, पटवारी संघ से सुधीर पंडा, छ. ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल दास महंत,राजकमल पटेल (जिलाध्यक्ष) संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़ नेहरू निषाद, शैलेंद्र मिश्रा, दुरेन्द्र नायक सुधा यादव, सरोजनी चौहान पशु चिकत्सा संघ से चतुर्भुज गुप्ता, सुरेश पटेल स्वास्थ्य विभाग, गोकुल साव ,पुषमति चौहान, पी. आर. भास्कर, तुलाराम सिदार, झनक राम चौधरी, जी. एम भोय, गोकुल प्रशाद पंडा, बाबू लाल पटेल, भागीरथी प्रधान, प्रिंसिपल सम्मिलित हुवे उक्त जानकारी छ. ग. सहा. शिक्षक फेडरेशन रायगढ़ के जिला मिडिया प्रभारी एस. कुमार सारथी से प्राप्त हुआ।


