सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना वैक्सीन को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से की चर्चा..

शेयर करें...

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से दूरभाष पर छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीन को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति, यहां मरीजों के उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं आदि के संबंध में जानकारी दी।

Join WhatsApp Group Click Here

उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन के संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री बघेल को आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Scroll to Top