सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय उ.मा. विद्यालय होगा शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जर्जर भवन निर्माण होने तक नटवर स्कूल की प्रथम पाली में संचालित होंगी अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं…

शेयर करें...

रायगढ़// छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष से सभी जिले में उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार निर्णय लिया गया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय उ.मा.विद्यालय नगर पालिका निगम रायगढ़ का चयन अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित करने के लिए किया गया है। किंतु उक्त विद्यालय के भवन निर्माण पूर्ण होने तक सरदार वल्लभ भाई पटेल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की कक्षायें शासकीय नटवर बहु. उ. मा. विद्या. रायगढ़ के भवन में प्रथम पाली में संचालित की जावेगी। प्रवेश फार्म शासकीय नटवर बहु.उ.मा.विद्या.रायगढ़ से कार्यायलीन समय में प्राप्त किये जा सकते है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में पूर्व में कलेक्टर द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय उ.मा. नगर पालिका निगम विद्यालय रायगढ़ का उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु चयन किया गया था एवं इसका प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था।

कलेक्टर भीम सिंह द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय उ.मा. नगर पालिका निगम विद्यालय रायगढ़ का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विद्यालय का भवन अति जर्जर है, इसे गिराकर नया भवन बनाना उपयुक्त होगा। कलेक्टर द्वारा भवन की स्थिति को देखते हुये निर्णय लिया गया कि सर्वसुविधा युक्त अंग्रेजी माध्यम का संचालन शासकीय नटवर बहु.उ.मा. विद्यालय रायगढ़ में प्रथम पाली में किया जाये एवं नटवर स्कूल में पूर्व से संचालित हिन्दी माध्यम का संचालन द्वितीय पाली में किया जावे ताकि अंग्रेजी माध्यम हेतु सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर पालिका निगम विद्यालय का नाम शासन को भेजा चुका था व शासन द्वारा इसी विद्यालय के नाम से शिक्षकों की पद स्थापना की गई थी। अत: अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का नाम शासकीय नटवर उ.मा.वि.रायगढ़ करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

शिक्षा सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि शासकीय नटवर स्कूल हिन्दी माध्यम में पूर्व से संचालित है एवं इसमें सेटअप अनुसार शिक्षक पदस्थ है। इसी के नाम पर अंग्रेजी माध्यम का संचालन करने पर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अतिरिक्त विद्यालय माना जायेगा एवं इसके लिए पृथक से पद सृजित करने होंगे। वर्तमान में नवीन विद्यालय स्वीकृत करना संभव नहीं है। पूर्व में प्रस्तावित नगर पालिका विद्यालय के नाम पर ही अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा सकता है, क्योंकि इस विद्यालय के पूर्व से कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण अन्यत्र किया जा चुका है एवं इस सेटअप में अंग्रेजी माध्यम हेतु शिक्षक रखे जा सकते है। अति जर्जर स्थिति के कारण भवन मरम्मत संभव नहीं है एवं गिराकर नया भवन बनाया जाना है। अत: भवन निर्माण हेतु तकनीकी प्राक्कलन शासन को प्रेषित करने को कहा गया।

इसी क्रम में नये भवन निर्माण हेतु तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रेषित किया जा रहा है। नया भवन निर्माण होने तक फिलहाल शासकीय नटवर बहु.उ.मा.वि. रायगढ़ के भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के नाम से ही अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए। भवन निर्माण पश्चात अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरदार वल्लभ भाई पटेल उ.मा.वि. नगर पालिक निगम रायगढ़ में शिफ्ट करने को कहा गया है।

Scroll to Top