सरकार सभी पंजीकृत किसानों को 10000 रु दिवाली अग्रिम प्रदान करें – अशोक बजाज..

शेयर करें...

रायपुर/ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने धान की सरकारी खरीदी 1 दिसंबर से करने के फैसले पर पुनर्विचार करने तथा तत्काल धान खरीदी प्रारंभ करने की मांग की है। बजाज ने एक बयान में कहा कि यदि सरकार तत्काल धान खरीदी नहीं करती है तो किसानों को 100 रु प्रति क्विंटल सुरक्षा निधि तथा सभी पंजीकृत किसानों को 10000 रु दिवाली अग्रिम प्रदान करें । उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की कटाई समय पूर्व यानी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही प्रारंभ हो गई है, हरहूना धान की कटाई तो लगभग समाप्त भी हो चुकी है जबकि माई धान की कटाई चरम पर है। पूरी संभावना है कि देवउठनी तक धान की कटाई पूर्ण हो जाएगी।

Join WhatsApp Group Click Here

इस स्थिति में किसानों के समक्ष धान को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की समस्या है, साथ ही साथ दिवाली और देवउठनी त्यौहार के लिए किसानों को तत्काल पैसे की जरूरत है अतः 1 दिसंबर से धान खरीदी करने का सरकार का निर्णय किसानों के हित में कदापि नहीं है।

Scroll to Top