सरकारी शराब दुकान का गल्ला उठा कर ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

जांजगीर-चांपा/ जिले में सरकार द्वारा संचालित देसी शराब दुकान का गल्ला उठाकर चोर ले गए गल्ले में डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा होने की बात शराब दुकान के कर्मचारी बता रहे हैं इस मामले में पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मामले के खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

गौरतलब है कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा गांव में देसी शराब दुकान संचालित है जहां बीती देर रात अज्ञात चोर दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर रुपयों से भरा गल्ला उठाकर ले गए जिसमें बिक्री का रकम भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक शराब दुकान के कर्मचारियों ने जानकारी दी है कि गल्ले में लगभग डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा रकम थी जिसे चोरों ने पार कर दिया और गल्ला शराब दुकान से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद आज पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे इसके बाद खुलासा होने की उम्मीद है।

Scroll to Top