मुंगेली : नाली निर्माण घोटाला : फरार आरोपी नपा अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के घर पुलिस ने दी दबिश, सभी आरोपियों की तलाश लगातार जारी..

शेयर करें...

मुंगेली/ नाली घोटाले मामले में फरारी काट रहे नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के घर पुलिस ने सोमवार सुबह दबिश दी. एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम सोनकर की पतासाजी में जुटी हुई है. बता दें कि मुंगेली नगरपालिका क्षेत्र के परमहंस वार्ड में बगैर नाली निर्माण के 13 लाख का भुगतान का मामला सामने आया था.

Join WhatsApp Group Click Here

मुंगेली कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम मुंगेली ने त्वरित जांच कर कार्रवाई की गई, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष व तत्कालीन सीएमओ सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. दरअसल विभागीय मंत्री की अनुशंसा पर सम्बंधित सीएमओ व सभी दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार पतासाजी कर रही है.

Scroll to Top