शौच करने गए युवक को हाथी ने सूंड़ में लपेट कर फेंका, घायल युवक का इलाज जारी..

शेयर करें...

कोरिया/ जिले में हाथियों की आमद एक बार फिर हो गई है। हाथियों की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार की सुबह भरतपुर विकासखण्ड के मुख्यालय जनकपुर से लगे पचवारपारा इलाके में एक हाथी अचानक पहुंच गया। यहाँ दो युवक शौच करने गए हुए थे जिसमें से शिव कुमार पाव नामक युवक का हाथी से सामना हो गया। 

Join WhatsApp Group Click Here

अपनी सूंड से हाथी ने युवक को कुछ दूर पर फेंक दिया जिससे युवक घायल हो गया और वहां से किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हुआ। वहीं दूसरा साथी युवक मोतीलाल पाव हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर भागने में सफल हो गया । बहरासी रेंज के पचवारपारा इलाके में घायल हुए युवक का इलाज भरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है जिसकी हालत खतरे से बाहर है।  युवक की कमर जांघ के अलावा सिर में हल्की चोट आई है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही। जनकपुर रेंज के बड़काडोल अमराडंडी और पतवाही के इलाके में हाथी घूम रहा है जहाँ फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है। 

Scroll to Top