शहर में अतिक्रमण कर संचालित की जा रही दुकानों पर चली निगम की बुलडोज़र, दर्जनों दुकान धराशायी…

शेयर करें...

रायगढ़// नगर निगम द्वारा क्षेत्र में बेजाकब्जा हटाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में निगम के उच्चाधिकारियों द्वारा बेजाकब्जा धारियों को कब्जा खाली करने को लेकर नोटिस भी दिया जा रहा है मगर उसके बाद भी कब्जा नही हटाने पर तोड़ फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही कुछ मंजर आज बोईरदादर में भी देखने को मिला जहा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर निगम के तोड़ू दस्ता द्वारा बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं द्वारा काफी विरोध किया गया, पर जिला प्रशासन के सामने उनकी एक न चली और अंततः जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा को तोड़ा।

Join WhatsApp Group Click Here

इस संबंध में निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा उक्त कब्जाधारियों को 3 दिन के भीतर कब्जा खाली करने हेतु लिखित नोटिस दिया गया था बावजूद उसके इनके द्वारा कब्जा नही हटाए जाने पर आज यह कार्रवाई की गई है जिसमे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित दर्जनों दुकानों को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया है।

बता दें कि कलेक्टर के निर्देश पर शहर के सभी मुख्य मार्गों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। ताकि शहर वासियों को साफ सुथरी और चौड़ी सड़कें मिल सके। आज हुए इस कार्रवाई में निगम कमिश्नर, चक्रधनर नगर थाना प्रभारी सहित निगम के कर्मचारी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Scroll to Top