शेयर करें...
लोरमी/ संचार क्रांति, पंचायती राज, कम्प्यूटरीकरण, साक्षरता मिशन जैसे युगांतकारी फ़ैसलों से देश में तरक्की के नए राह दिखाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30 वी पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरणपूर्ण याद करते हुए मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकार ने लोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 15 राम्हेपुर में जरूरतमंद को सूखा राशन,मास्क,सेनिटाइजर वितरण किया साथ ही 50 बिस्तर लोरमी चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजो की समस्याओं को जाना और सभी मरीजो को फल बिस्किट पैकेट वितरित किया। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से मिलकर उनके हौसलें को सलाम करते हुए उनका सम्मान कर डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग स्टाफ का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान लोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुराग दास, पार्षद सालिक बंजारे, हेमिन मंगेशकर, शीतला जायसवाल जनपद सदस्य, दुर्गा गोलू रजक पूर्व पार्षद, मंजीत रात्रे युवा कांग्रेस, पंकज निर्मलकर, पेखन जांगडे उपस्थित रहे।