लोरमी एसडीएम के समर्थन में मैदान में उतरा अजाक्स व छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, कांग्रेस जिलापंचायत जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ ने लोरमी एसडीएम को हटाने कलेक्टर को सौपा था ज्ञापन..

शेयर करें...

लोरमी/ जिले में पदस्थ लोरमी एसडीएम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद एसडीएम के पक्ष में अजाक्स के साथ छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मैदान में उतर आए हैं। इनका कहना है कि लोरमी एसडीएम नवीन भगत को उनकी जगह पर ही पदस्थ रखा जाए। जिसको लेकर शनिवार को अजाक्स और छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ से जुड़े अधिकारीयोऔर कर्मचारीयो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक एसडीएम लोरमी पर बीते दिनों कांग्रेस के ही जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य सहित सरपंचों ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे। वही उन पर लगाए गए आरोपों को अजाक्स व संघ ने निराधार व निंदनीय बताया।

अजाक्स व संघ के लोगो का कहना है कि अपने स्वार्थ सिद्ध करने हेतु बलपूर्वक दबाव बनाने व अनुविभागीय अधिकारी की छवि धूमिल करने के लिए उनके ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाया गया है। साथ ही इनके द्वारा आदिवासी समाज को प्रशासनिक आतंकवाद की संज्ञा दी जा रही है। जो समाज की अवमानना है, जिससे आदिवासी समाज आहत हुआ है और इसकी घोर निंदा करता है।

Scroll to Top