लखीमपुर पर गरमाई सियासत : डॉ रमन ने सिलगेर पर राहुल-प्रियंका के साथ भूपेश को घेरा, सीएम बघेल का पलटवार, कहा- हमने नहीं रोका था भाजपा को जाने से..

शेयर करें...

रायपुर// लखीमपुर खीरी की घटना ने उत्तर प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ की भी सियासी माहौल को गरमा दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सक्रियता पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसते हुए सिलगेर का जिक्र किया है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए उल्टे भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उप्र के लखीमपुर खीरी में हुई घटना बेहद दुःखद है, लेकिन लाशों पर राजनीति करना क्या सही है? बस्तर के सिलगेर में पुलिस की गोली से कई आदिवासी किसान मारे गये, 5 महीने से वो आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल में से कौन मिलने गया, यह दोहरा रवैया क्यों?

इस आरोप पर दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में कहा कि सिलगेर में भाजपा को जाने से हमने नहीं रोका, वो खुद ही नहीं गए। रमन सिंह क्यों नहीं गए, वो आधे से लौटकर वापस आ गए। हमने किसी को नहीं रोका, ये क्यों रोक रहे हैं। हम क्यों पीड़ित परिवार से नहीं मिल सकते।

कन्हैया कुमार ने भी योगी सरकार पर साधा निशाना..

विपक्ष के नेताओ को पीड़ित किसानों से मिलने पर लगाए जा रहे रोक को लेकर कन्हैया कुमार ने भी पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “ढोंगी जी जितनी ताक़त विपक्ष के नेताओं को पीडित परिवारों से मिलने से रोकने में लगा रहे, काश अंहकारी मंत्री के बिगड़ैल लाडले की कार रोकने में लगाते तो निर्दोष किसानों की जान नहीं जाती।

इनकी मनमानी देखिए, क्या अब अपने ही देश में जाने के लिए पासपोर्ट लगेगा??

Scroll to Top