रेलवे स्टेशन में हाथी के घुसने से मचा हड़कम्प, दहशत में भागे लोग.. घण्टो स्टेशन में घूमता रहा हाथी..

शेयर करें...

महासमुंद/ एक दंतैल महासमुंद से महज 10 किमी दूर स्थित अरंड रेलवे स्टेशन में घुसकर प्लेटफार्म और ट्रैक पर चहलकदमी करने लगा। गुरुवार को स्टेशन में ये नजारा देख लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत है कि इस दौरान वहां इक्का-दुक्का लोग ही थे, जो भाग गए। घंटेभर बाद हाथी सिरपुर जंगल की ओर चला गया।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल हाथी भटकता हुआ अरंड गांव पहुंच गया था। उसे देखते ही गांव के कुत्ते भौंकने लगे। इससे वह दौड़ लगाते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा और भीतर घुस गया। एक रेलवे कर्मचारी की उस पर नजर पड़ते ही उसने फौरन वन विभाग को सूचना दी। वन अमला पहुंचा और हाथी के बाहर आने का इंतजार करने लगा। गजराज वाहन भी मंगवा लिया गया था। करीब घंटेभर बाद हाथी स्टेशन से बाहर निकला और जंगल की ओर निकल गया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

बता दें कि सिरपुर का घना जंगल हाथियों का प्राकृतिक आवासीय क्षेत्र है। यहां बड़ी तादात में हाथियों के कई दल मौजूद हैं, जो घने जंगलों से घूमते हुए नजदीक के गांवों और खेतों तक पहुंच जाते हैं। अभी दो दिनों पहले यहां एक हाथी एक खेत में तीन ओर से बाढ़ में फंस गया था। जिसे वहां से निकालने के लिए वन विभाग के अमले को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Scroll to Top