राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षां जेईई, आईआईटी, नीट के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने एव वापस लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क वाहन व्यवस्था, जिला स्तर पर नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली होंगे…

शेयर करें...

नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र एवं मोबाइल नंबर की जानकारी भेजकर शीघ्र पंजीयन करवा सकते हैं

मुंगेली // जिले में छत्तीसगढ सरकार की पहल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं आईआईटी, जेईई, नीट आदि परीक्षाओं के लिए जिले के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर पी एस एल्मा ने परीक्षार्थियों के परिवहन की व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। निःशुल्क व्यवस्था का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थी अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और मोबाइल नंबर के साथ एसडीएम मुंगेली सी के ठाकुर के व्हाट्सएप नंबर 9425255111 जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज के व्हाट्सएप नंबर 9425542500 एवं डीएमसी वी पी सिंह के व्हाट्सएप नंबर 9424180767 पर उक्त जानकारी भेजकर अपना पंजीयन करवा सकतें है।

उल्लेखनीय है कि बस आदि के संचालन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। जाने और वापस आने दोनों के लिए परिवहन की व्यवस्था होगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। महिला परीक्षार्थियों के साथ एक अभिभावक को ले जाने की भी सुविधा निशुल्क होगी। यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी।

आई.आई.टी, जेईई की परीक्षा 01 सितम्बर 2020 से 06 सितम्बर तक आयोजित होने जा रही है। इसी प्रकार 13 सितम्बर को नीट की परीक्षा होगी।

Scroll to Top