रायगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ के समापन पर होंगे विविध ऑनलाईन आयोजन, शासन के निर्देशों पर जिले के स्कूलों में होंगे कार्यक्रम..

शेयर करें...

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को सभी शालाओं में महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतो एवं जीवन दर्शन की वर्तमान चुनौतियों तथा विकास के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 2 अक्टूबर को विषय ‘सामाजिक चुनौतियां बनाम गांधी जीवन दर्शन ‘ विषय पर वेबीनार एवं विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें शिक्षकों, छात्रों के साथ स्थानीय समाजसेवियों को आमंत्रित किया जायेगा।

Join WhatsApp Group Click Here

द्वितीय दिवस 3 अक्टूबर को विषय नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी के परिप्रेक्ष्य में गांधी की ग्राम विकास का सपना विषय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, निबंध, चित्रकारी आदि कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी।

Scroll to Top