रायगढ़ : दीपावली त्यौहार तक रविवार को भी खुलेगी अनुमति प्राप्त संस्थान, प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक हो सकेगा संचालन, कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश..

शेयर करें...

रायगढ़/ कलेक्टर भीम सिंह ने दीपावली त्यौहार को देखते हुये आदेश जारी कर संपूर्ण रायगढ़ जिला में अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों के लिये प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक सशर्त संचालन की अनुमति दी है। होटल/रेस्टोरेंट को प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन में 15 नवम्बर तक उक्त आदेशानुसार गतिविधियों के संचालन में छूट रहेगी।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top