शेयर करें...
रायगढ़// जिले के शहरी क्षेत्र में अब तक 3 सेलून संचालकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें से दो खरसिया क्षेत्र से पहले पॉजिटिव पाए गए थे। जो झारखंड से आए थे। इसके साथ ही कल चक्रधर नगर क्षेत्र में एक सेलून संचालक पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद शहर के नागरिकों में डर का माहौल व्याप्त हैं। वही कोरोना की गंभीरता को समझते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज पंजरी प्लांट स्थित ऑडोटोरियम में शहर के सेलून संचालकों व ब्यूटी पार्लर संचालकों का जांच हेतु सैंपल लिया जा रहा है। वहीं आज सैंपल लिए गए सभी लोगो को 2-3 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा ।

जिनका भी सैंपल लिया जा रहा है वे 3 दिनों तक अपने घरों में होम क्वॉरेंटाइन नियमों का पालन करें। इसे भी प्रशासन को सुनिश्चित करना होगा। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त रवैया अपनाते हुए समय समय पर इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। वही आज अब तक लगभग 85 लोगो का सैंपल लिया जा चुका है और सैंपल लेने का कार्य जारी है।
You must be logged in to post a comment.