शेयर करें...
रायगढ़/ जिला खनिज संस्थान न्यास स्वासी परिषद रायगढ़ अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष के 17 एवं द्वितीय ए.एन.एम.के 50 पदों की पूर्ति हेतु गत दिवस आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच/स्क्रूटनी कर दावा-आपत्ति हेतु समस्त वर्ग का पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल में चस्पा किया गया है तथा जिले के वेबसाईट http://www.raigarh.gov.in में अपलोड किया गया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
उक्त सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे 10 मार्च 2021 तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत/स्पीड पोस्ट डाक के माध्यम से (निर्धारित दावा आपत्ति प्रारूप में)अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।


