शेयर करें...
रायपुर/ भनपुरी इलाके में शनिवार देर रात लगभग 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अगरबत्ती बनाने वाली युनिट में आग लग गई। रविवार की सुबह तक आग पूरी तरह से नही बुझी है। आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है। जिस वक्त हादसा हुआ कारखाने में ज्यादा लोग नहीं थे। घटना की सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची । कर्मचारियों ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। एक-एक कर 5 गाड़ियों को बुलाया गया।
करोड़ों का नुकसान:-
रविवार की सुबह तक आग पूरी तरह से नहीं बुझी है। फायर फाइटर्स एक-एक हिस्से की आग को नियंत्रित कर आगे बढ़ रहे हैं। अगरबत्ती बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील कच्चे माल में लगी इस आग की वजह से फैक्ट्री का पूरा कैंपस तबाह हो गया है। करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस वक्त पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोग रेस्क्यू का काम कर रहे हैं।


