राजधानी के DJ संचालकों के लिए राहतभरी खबर, प्रशासन ने दशहरा व दीपावली पर्व में DJ संचालन की दी अनुमति..

शेयर करें...

रायपुर/ कोरोना महामारी के चलते विगत 8 महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रहे साउंड व्यापारियों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। प्रशासन ने डीजे संचालकों को नवरात्र और दशहरा पर्व में डीजे बजाने की अनुमति दे दी है। प्रशासन ने डीजे के लिए सिर्फ रात 10 तक की ही छूट दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में डीजे बजाया जाएगा, वहां सिर्फ 2 छोटे साउंड बॉक्स की अनुमति होगी। डीजे बजाने वाले व्यक्ति को कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी होगी। वहीं, अधिकतम रात 10 बजे तक ही डीजे बजाया जा सकेगा।

Scroll to Top