मुंगेली : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, धान की अवैध व्यापार, परिवाहन और धान उपार्जन केंद्रो में कोचिंयो पर निगाह रखने के लिए टीम गठित..

शेयर करें...

मुंगेली// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी.एस. एल्मा ने बताया कि विपणन वर्ष 2020-21 हेतु समर्थन मूल्य पर 1 दिसम्बर से जिले के 66 समितियों के 93 उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। इन उपार्जन केंद्रो में धान के व्यापारियों, कोचिंयों द्वारा समितियों के कर्मचारियों से साठगांठ कर अवैध रूप से धान खापाने का प्रयास हो सकता है। इसकी रोकथाम समुचित निगरानी एवं निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हेतु राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारियों का दल गठित किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

उन्होने जिले के विकासखण्ड मुंगेली के उपार्जन केंद्र कोदवा, गीधा, धरमपुरा, चकरभाठा, टेढाधौरा, दुल्लापुर, पौनी, के लिए मुुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेजराम पटेल, जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे एवं सहायक खाद्य अधिकारी व्ही एन शुक्ला, धान उपार्जन केंद्र निरजाम, झगरहट्टा, फदवानी, भटगांव, हथनीकला, मुंगेली, लालाकापा के लिए मुंगेली तहसील के तहसीलदार अमित सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुमारी मोनिका सिंह परिहार, जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे, नागरिक आपूर्ति निगम (नाॅन) के प्रबंधक मुकेश दुबे, धान उपार्जन केंद्र जरहागांव, दशरंगपुर, तेलीयापुरान, मसनी, खम्हरिया, पदमपुर, फरहदा, बीरगांव, ठकुरीकापा, बरेला, भठलीकला और धनगांव के लिए जरहागांव क्षेत्र के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे, उप पुलिस निरीक्षक राजकुमार साहू, सहायक खाद्य अधिकारी सरला अग्रवाल, धान उपार्जन केंद्र छटन, सेमरकोना, तरवरपुर, मदनपुर, सिंगापुर, केशलीकला, नवागांव, पडरभठ्ठा, टेमरी और बूंदेली के लिए सेतगंगा क्षेत्र के नायब तहसीलदार उमाकांत जायसवाल, फस्टरपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार ठाकुर और खाद्य निरीक्षक सुशील कुमार टंडन को धान के अवैध व्यापार के रोकथाम, समुचित निगरानी एवं निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए नियुक्त किया है।

इसी तरह विकास खण्ड पथरिया के धान उपार्जन केंद्र अमलीकापा, अमोरा, जेवरा, पुछेली, कुकुसदा, पथरिया, सिलतरा और जुनवानी के लिए पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुराधा अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक अदुल कादिर खान, सहायक खाद्य अधिकारी प्रफूल्ल पाण्डेय, धान उपार्जन केंद्र केवटाडीह, गोइंद्री, लौदा, गंगद्वारी, पथरगढ़ी, सिलदहा के लिए पथरिया तहसील के तहसीलदार हरिओम द्विवेदी, पुलिस उप निरीक्षक प्रमोद कुमार डंडसेना, सहायक खाद्य अधिकारी प्रफूल्ल पाण्डेय, धान उपार्जन केंद्र धरदेई, पडियाईन, किरना, चंद्रखुरी, घुटेरा, पीपरलोड़, हिंछापुर और ककेडी के लिए सरगांव क्षेत्र के नायब तहसीलदार दिलीप खांडे, सरगांव के थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह चंद्रा, खाद्य निरीक्षक संदीप पाण्डेय, धान उपार्जन केंद्र बदरा, रामबोड, सकेत, धूमा, सरगांव, सावतपुर और सावा के लिए सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं उत्तर कुमार कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह और खाद्य निरीक्षक संदीप पाण्डेय को धान के अवैध व्यापार के रोकथाम, समुचित निगरानी एवं निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए नियुक्त किया है।

इसी तरह विकास खण्ड लोरमी के धान उपार्जन केंद्र लोरमी, नवाडीह, बेकटनवागांव, विचारपुर, पैजनिया, सुरेठा के लिए लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा, सहायक खाद्य अधिकारी व्ही एन शुक्ला, धान उपार्जन केंद्र गुरूवाईन डबरी, तेलीमोहतरा, मनोहरपुर, उजियारपुर, कंतेली, देवरी, नवागांव घु., भालू खोदरा और सिंघनपुरी के लिए लोरमी क्षेत्र के प्रभारी तहसीलदार ऋचा सिंह, लालपुर के थाना प्रभारी सत्यम कुमार चैहान, खाद्य निरीक्षक हरि शरण सिंह क्षत्रिय, धान उपार्जन केंद्र अखरार, डिंडौरी, चंदली, झाफल, डोगरिया, खुडिया के लिए खुडिया क्षेत्र के नायब तहसीलदार लीलाधर धु्रव, खुडिया चैकी प्रभारी चिंतामणी मालाकार, खाद्य निरीक्षण श्री हरि शरण सिंह क्षत्रिय और धान उपार्जन केंद्र खपरीकला, लगरा, रेतराकला, दाऊकापा, फूलझर, बोडतरा और खाम्ही के लिए चिल्फी क्षेत्र के नायब तहसीलदार महेश्वर उईके, थाना प्रभारी लोरमी केसर पराग और खाद्य निरीक्षक हरि शरण सिंह क्षत्रिय को धान के अवैध व्यापार के रोकथाम, समुचित निगरानी एवं निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए नियुक्त किया है।

Scroll to Top