मुंगेली : लोकनिर्माण विभाग का नया कारनामा, अपने हितैषी ठेकेदार को गुपचुप तरीके से दे दिया टेंडर, दूसरे ठेकेदार को रसीद तक नसीब नही..

शेयर करें...

मुंगेली //खबर है कि विगत कुछ दिन पहले लोकनिर्माण विभाग मे पेंटिंग मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदारो से कार्य लेने के लिए संविदा निकाली गई थी जिसे टीएल बैठक मे पारित कर जिला जनसंपर्क अधिकारी को प्रचार प्रसार हेतु सौपा जाना था, मगर जिला जनसंपर्क अधिकारी एस आर लहरे से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें इस संबंध मे कोई जानकारी नही मिली है।

Join WhatsApp Group Click Here

आपको पता दे कि लोकनिर्माण विभाग के द्वारा गुप चुप तरिके से अपने हितैषी ठेकेदार को लाभ देते हुए कामो का बंदरबाट किया जा रहा है।

इसी सम्बंध में स्थानीय ठेकेदार द्वारा निविदा प्रपत्र दिए जाने पर टेंडर के लिए आवेदन किया गया था। परन्तु दिनांक 6/1/22 तक आवेदन सहित जमा किये गए राशी का रसीद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा नही दिया गया है। वही इस संबंध मे लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी से बात किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि हमारे ई ई द्वारा इस आवेदन पे रोक लगाया है।

वही लोकनिर्माण विभाग के ऐसे मंसूबे से सीधे पता चलता है कि अपने हितैषी ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की नियत से गलत कारनामे अजमा रहे है। जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बनी हुई है।

वही अब यह देखा जाएगा की क्या लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी ए के चौरसिया द्वारा अपने प्रिय ठेकेदार से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में संलिप्त हुआ जाता है या फिर ठेकेदार का टेंडर रद्द करके नियमतः टेंडर जारी किया जायेगा।

Scroll to Top