शेयर करें...
मुंगेली/ छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में काफ्टसमेन ट्रेनिग स्कीम के तहत अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा. एनसीव्हीटी हेतु प्रायोगिक परीक्षा लेने के लिए प्रयोगिक परीक्षक के ऑनलाइन पंजीयन हेतु इच्छुक आवेदक Ministry of skill Development &Entreprenureurship के वेबसाईट National Council of Vocational Training NCVT MIS Portal के होमपेज पर मीनू बार में Examinar http://Registration https://www-ncvtmis.gov.in/pages/examinerApplicationForm.aspx में व्यवसाय जिले की प्राथमिकता एवं अन्य आवश्यक विवरण देकर 15 जनवरी 2021 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते है।
पंजीकृत बाह्य परीक्षकों को पात्रता एवं आवश्यकता अनुसार परीक्षक नियुक्त किया जाएगा। परीक्षक नियुक्त किये जाने पर 75 रूपये प्रति प्रशिक्षणार्थी के दर से मानदेय देय होगा। आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन हेतु नियुक्त किए जाने वाले परीक्षक की न्यूनतम तकनीकी योग्यता संबंधित इंजीनियरिंग नॉन इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए। पर्याप्त संख्या में डिप्लोमाधारी उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम 03 वर्ष शिक्षकीय अनुभव के साथ एनटीसी योग्यता वाले इंस्ट्रक्टर को भी परीक्षक न्यूक्त किया जा सकता है। प्रायोगिक परीक्षा हेतु जिले के अंतर्गत संचालित आईटीआई व्यवसायवार जानकारी एनसीव्हीटी एमआईएस पोर्टल के होमपेज https://wwwncvtmis.gov.in/pages/examinerApplicatinForm.aspx पर देखा जा सकता है।

