शेयर करें...
मुंगेली// अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पथरिया द्वारा नगर पंचायत पथरिया के नगरीय क्षेत्र में युक्तियुक्तकरण के तहत नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 01 से 05, वार्ड क्रमांक 06 से 10 तथा वार्ड क्रमांक 11 से 15 में तीन नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आंबटन किया जाना है। इस संबंध में आमजनों, स्व सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति तथा उपभोक्ता भंडार आदि से 13 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।
Join WhatsApp Group
Click Here
शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह तथा उपभोक्ता भंडार आदि विधिवत प्रारूप तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पथरिया कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।


