शेयर करें...
मुंगेली// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी. एस. एल्मा ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कडी में विकास खण्ड पथरिया के ग्राम बावली एवं सोनपुरी में संदिग्ध मरीजो की जांच की गई। जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये गये। जिसके कारण ग्राम बावली एवं सोनपुरी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
ग्राम बावली के पूर्व दिशा में ग्राम बिदबिदा, पश्चिम में ग्राम धरदेई , उत्तर में ग्राम खरसोला और दक्षिण में ग्राम मर्राकोना एवं ग्राम सोनपुरी के पूर्व दिशा में ग्राम जगताकापा , पश्चिम में ग्राम नुनियाकछार , उत्तर में ग्राम भटगांव, जमकुही और दक्षिण में ग्राम चंदरगढ़ी स्थित है। घोषित कंटेनमेंट जोन मे सभी दुकानो एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरो पर की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी एल्मा ने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।
कंटेनमेंट जोन मे आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियो को सौंपा गया दायित्व-
जारी आदेश के अनुसार कंटेनेमेंट जोन मे केवल एक प्रवेश एवं एक निकास हेतु बैरिकेटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता, आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति एवं सेनेटाइज व्यवस्था के लिए संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को दायित्व दिया है। इसी तरह एक्टिव सर्विलेंस, स्वास्थ्य टीम को एस.पी.ओ. अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराने और बाॅयो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। कलेक्टर एल्मा ने दिये गये दायित्व का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये है।

