महुआ शराब पीने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर, बर्थडे पार्टी में छलकाया था जाम..

शेयर करें...

कोरबा/ बर्थडे की पार्टी में महुआ शराब के पीते ही अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, वही दूसरे की हालत इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, तीसरे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसिया की है यहां गोलू कुम्हार का परिवार छठी कार्यक्रम आयोजित किया था , जिसमें रिश्तेदारों के अलावा गांव के साधु राम गौड़ , राजकुमार , इतवार सिंह भी शामिल थे . वे तीनों पूरे दिन मेहमानों की खातिरदारी करते रहे . देर शाम होने पर मेहमान नवाजी के लिए गांव से ही कच्ची शराब की व्यवस्था की गई .

बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को महुआ शराब परोसा गया . वहीं आखरी मे तीनों युवकों ने भी शराब का सेवन किया . इसके कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी . लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही साधु राम की मौके पर ही मौत हो गई . आनन – फानन में राजकुमार और इतवार सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान राजकुमार ने भी दम तोड़ दिया . डॉक्टरों ने इतवार को तत्काल कोरबा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया . जहां उसका उपचार जारी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना:-

जिले में कच्ची शराब पीने से मौत की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले बाकी मोगरा थाना क्षेत्र मे मामला सामने आया था जहां 3 साडू भाइयों ने ग्राम ढबढब से कच्ची शराब की खरीदी कर सेवन किया था . घटना में 2 साडू भाई की मौत हुई थी।

Scroll to Top