महिला एएसआई समेत 4 घायल, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी..

शेयर करें...

कोरबा// दर्री थाने की गाड़ी मंगलवार सुबह 6 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। हादसे में 4 लोगों को चोट आई है। जिसमे 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि दर्री थाने की गाड़ी अंबिकापुर महिला संप्रेक्षण गृह में नाबालिक युवती को छोड़ कर वापस आ रही थी। इसी दौरान मोरगा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक महिला एएसआई और महिला आरक्षक को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं एक आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से चोटिल हुए 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Scroll to Top