भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में छग से 3 नेता, डॉ रमन फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए, सरोज पांडेय, चंद्राकर और लता उसेंडी बतौर सदस्य शामिल..

शेयर करें...

रायपुर// भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति में रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सांसद सरोज पांडेय को भी जगह दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति कि सदस्यों की नियुक्ति सूची जारी की है। राष्ट्रीय कार्य समिति में 80 सदस्य हैं। इनमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह शामिल हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्यसभा की सांसद सरोज पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, कोंडागांव से भाजपा की वरिष्ठ नेता लता उसेंडी को कार्य समिति में जगह मिली है।

नई सूची में अरुण साव का भी नाम

बिलासपुर से भाजपा सांसद अरुण साव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सूची में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का भी नाम है। साय के नाम ये साफ कर दिया है कि प्रदेश भाजपा में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल नहीं होने वाला है। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले सभी मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, सभी प्रदेश अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, केंद्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्यकारिणी में शामिल होते हैं। 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। जारी की गई नई सूची में 309 सदस्यों के नाम हैं।

बस्तर से लता को बड़ा जिम्मा

पूर्व मंत्री और कोंडागांव से विधायक रह चुकीं लता उसेंडी को कार्यसमिति में शामिल कर पार्टी ने बस्तर के प्रतिनिधित्व को महत्व दिया है। अगले साल यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में उसेंडी को लिया है। आदिवासी नेता होने की वजह से कोंडागांव में लता उसेंडी की खास पैठ है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिलने की वजह से इसे अहम जिम्मा माना जा रहा है।

कायम है डॉ साहब पर भरोसा

छत्तीसगढ़ भाजपा का अहम चेहरा अगले चुनावों में डॉ रमन हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति की जारी नई सूचि में फिर से डॉ रमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। पिछले विधानसभा चुनावों के बाद भी डॉ रमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। कुछ दिन पहले डॉ रमन ने आगामी विधानसभा चुनावों पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था- हमेशा से भाजपा मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। चुनाव जीतने के बाद विधायक दल तय करता है कि कौन सीएम बनेगा। इस बार भी वही होगा। छत्तीसगढ़ की भाजपा में तो कई चेहरे हैं उनमें से एक छोटा सा चेहरा मेरा भी है।

Scroll to Top