बड़ी खबर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, किसान सत्याग्रह आंदोलन में हुए थे शामिल, पार्टी में हड़कम्प..

शेयर करें...

रायपुर/ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव मिले है। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने गुरुवार को एंटीजन टेस्ट कराया था जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद उन्होंने आरटी पीसीआर टेस्ट भी कराया था, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही संगठन में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि आज भारतीय जनता पार्टी ने आजाद चौक में किसान सत्याग्रह का आयोजन किया था। जिसमे बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए थे। इस बैठक में डॉ. रमन सिंह, धरम लाल कौशिक सहित विधायक मौजूद थे।

Scroll to Top