बड़ी खबर : प्रदेश में ‘निवार’ तूफान का हो सकता है असर, मौसम विभाग ने कई जिलो में जारी की बारिश की चेतावनी..

शेयर करें...

नई दिल्ली/ निवार तूफान आज तमिलनाडु के तट से टकराने वाला है। तूफान के असर को देखते हुए तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार निवार तूफान आज शाम साढ़े 5 बजे से पहले 145-150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है।वहीं अगर देरी हुई तो तूफान के कमजोर होने की संभावना है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि तूफान निवार के तमिलनाडु के तट से टकराने से पहले ही मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में तूफान से पहले बारिश हो रही है। चेन्नई में कुल 129 राहत शिविर बनाए गए हैं। अलर्ट जारी होने के बाद सभी मछुवारे को समुद्र के तट पर नहीं जाने को कहा है। वहीं सभी मछुआरे अपनी-अपनी नावों को बाहर निकाले हैं, मछुवारों के साजो सामानों को सुरक्षित ठिकानों तक ले जाने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है। वहीं खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है।

इधर छत्तीसगढ़ में भी निवार तूफान का असर देखने को मिला है। मौसम विभाग के निवार तूफान के मद्देनजर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं किसनों को धान ढक कर रखने का कहा है।

Scroll to Top