बड़ी खबर : पुलिसकर्मियों से नाराज स्पेशल DG आरके विज ने IG और SP को लिखा पत्र, यातायात नियमो का पालन नही करने वाले पुलिस अफसर और कर्मियों पर कार्रवाई करने दिए निर्देश..

शेयर करें...

रायपुर/ आम नागरिकों के साथ साथ पुलिसकर्मियों को भी यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है. ऐसे पुलिसकर्मी जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनसे स्पेशल डीजी यातायात आर के विज नाराज हैं. इसे लेकर उन्होंने प्रदेश के सभी रेंज के आईजी और एसपी को लेटर लिखा है. उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले अफसरों और कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Join WhatsApp Group Click Here


 
पत्र के जारिए स्पेशल डीजी ने निर्देश दिए हैं कि कार चलाते समय पुलिस अफसर और कर्मचारी अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट बांधने और बाइक चलाते समय हेलमेट पहने. वहीं लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
 

Scroll to Top