बड़ी खबर : गुंडरदेही के पूर्व विधायक धनाराम साहू का बीमारी के चलते निधन, CM बघेल ने जताया दुख..

शेयर करें...

रायपुर/ शनिवार की सुबह राजनीति जगत में एक बुरी खबर लेकर आई। गुंडरदेही के पूर्व विधायक और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनाराम साहू का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
 
उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,  प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन का समाचार दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में साहू जी के परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

Join WhatsApp Group Click Here

 
75 वर्षीय धनाराम साहू ने लगभग 6 सालों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले चुनाव के दौरान टिकट वितरण से असंतुष्ट धनाराम साहू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था ।

Scroll to Top