ब्रेकिंग : संसदीय सचिवों ने ली शपथ.. विभागों का हुआ बंटवारा, देखिये पूरी लिस्ट..

शेयर करें...

रायपुर// सीएम निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सामरी विधायक चिंतामणी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली। कल ही सरकार ने 15 संसदीय सचिवों की नियुक्ति की है।

Join WhatsApp Group Click Here

इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने सभी संसदीय सचिवों को बधाई दी, और कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में मंदी का असर नहीं दिखा, प्रदेश के विधायकों, सामाजिक संगठनों ने भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने गोधन न्याय योजना की सफल संचालन होनी की बात कही, वहीं किसान न्याय योजना के चलते किसानों को फायदा होने और खेती को बढ़ावा मिलने की बात कही।

इन 15 संसदीय सचिवों ने ली शपथ

चिंतामणि महाराज

  • सामरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक
  • 2018 में दूसरी बार विधायक बने
  • गहिरा गुरू के पुत्र और कंवर समाज के प्रतिनिधि
  • साफ सुथरी छवि और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक
  • चिंतामणि महाराज को ताम्रध्वज साहू के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग में किया गया संलग्न

विकास उपाध्याय

  • रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक
  • रमन सरकार के दिग्गज मंत्री राजेश मूणत को हराकर विधायक बने। छात्रसंघ से राजनीति में रखा कदम
  • तेजतर्रार छवि, पार्टी का युवा चेहरा।
  • विकास उपाध्याय को पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ किया गया संलग्न

विनोद चंद्राकर

  • महासमुंद विधानसभा से विधायक
  • 2018 में पहली बार चुनाव लड़े और जीते
  • महासमुंद जिले में पार्टी का युवा चेहरा
  • विनोद चंद्राकर को टीएस सिंह देव के साथ किया गया संलग्न है

चंद्रदेव राय

  • बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक
  • विधायक बनने से पहले शिक्षाकर्मी थे
  • 2018 में बीजेपी के सनम जांगड़े को हराया
  • बलौदाबाजार जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • चंद्र देव राय को मोहम्मद अकबर के साथ परिवहन आवास एवं पर्यावरण विभाग में किया गया संलग्न

अंबिका सिंहदेव

  • बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक
  • पहली बार चुनाव लड़ीं और विधायक बनीं
  • 2018 में बीजेपी के भैयालाल राजवाड़े को हराया
  • महिला विधायक और कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व।
  • अंबिका सिंह देव को गुरु रूद्र कुमार के साथ किया गया संलग्न।

द्वारिकाधीश यादव

  • खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं विधायक
  • 2018 में पहली बार चुनाव लड़े और जीते
  • महासमुंद जिले में कांग्रेस युवा चेहरा
  • द्वारकाधीश यादव स्कूल शिक्षा विभाग आदिम जाति अनुसूचित जाति विभाग में संबद्द

शकुंतला साहू

  • कसडोल विधानसभा क्षेत्र से चुनी गईं हैं विधायक
  • 2018 में पहली बार चुनाव लड़ीं और जीतीं
  • पूर्व स्पीकर गौरीशंकर को हराकर बनी हैं विधायक
  • महिला समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  • शकुंतला साहू को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के साथ किया गया संबद्ध

यूडी मिंज

  • कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक
  • 2018 में बीजेपी के भरत साय को हराया
  • जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व
  • अल्पसंख्यक वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।
  • यूडी मिंज को आबकारी मंत्री कवासी लखमा के साथ किया गया संलग्न

पारसनाथ राजवाड़े

  • भटगांव विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं विधायक
  • 2018 में दूसरी बार विधायक बने
  • 2013 में रजनी त्रिपाठी को हराकर पहली बार विधायक बने। सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व।
  • पारसनाथ राजवाड़े को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के साथ किया गया संलग्न

इंदरशाह मंडावी

  • मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक
  • राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व
  • 2018 में पहली बार विधायक बने
  • इंदरशाह मंडावी को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ किया गया संलग्न

कुंवर सिंह निषाद

  • गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं विधायक
  • 2018 में पहली बार विधायक बने
  • जोगी कांग्रेस के ताकतवर प्रत्याशी को हराया
  • बालोद जिले में पार्टी का युवा चेहरा
  • कुंवर सिंह निषाद को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत के साथ किया गया संलग्न

गुरदयाल बंजारे

  • नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं विधायक
  • बेमेतरा जिले के साथ SC वर्ग का प्रतिनिधित्व
  • 2018 में मंत्री दयालदास बघेल को हराकर विधायक बने।
  • गुरदयाल सिंह बंजारे को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ किया गया संलग्न

डॉ. रश्मि सिंह

  • तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक
  • 2018 में पहली बार चुनाव लड़ीं और जीतीं
  • बीजेपी की हर्षिता पांडे को हराकर विधायक बनीं
  • पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह की बहू हैं।
  • रश्मि आशीष सिंह को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के साथ किया गया संलग्न

शिशुपाल सोरी

  • कांकेर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं विधायक
  • 2018 में पहली बार विधायक बने
  • रिटायर्ड IAS को कांग्रेस ने शंकर ध्रुवा की जगह दिया टिकट, 2018 में बीजेपी के हीरा मरकाम को हराया।
  • शिशुपाल सॉरी को वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ किया गया संलग्न

रेखचंद जैन

  • जगदलपुर विधानसभा से विधायक
  • 2018 में पहली बार विधायक बने
  • बीजेपी के दिग्गज संतोष बाफना को हराया
  • अल्पसंख्यक और बस्तर जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • रेख चंद जैन नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के साथ होंगे संलग्न

विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए लिस्ट

संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रियों के साथ उनकी संबंद्धता लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। देखिये किसे किन मंत्रियों के साथ किया गया अटैच

Scroll to Top