ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे विष्णु देव साय को बनाया गया भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष..

शेयर करें...

रायपुर// भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के नाम पर प्रदेश अध्यक्ष की मोहर लगा दिया है।

बता दे कि पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके नाम को लेकर सहमति बनी थी। पूर्व सांसद साय को केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है।

पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे। मोदी-1.0 में केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था। साय को संगठन के साथ ही आरएसएस का भी करीबी माना जाता है।

आदिवासी अध्यक्ष बनाने पर बनी सहमति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी आदिवासी नेता को भी सौंपे जाने की संभावनाएं शुरू से ज्यादा थीं। इसके पीछे तर्क यह है कि नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी ओबीसी वर्ग को दी गई है। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी एसटी को सौंपी है। राज्य में अब तक ज्यादातर ऐसा ही होता आया है कि दोनों दलों का नेतृत्व एक ही वर्ग के पास रहा है। इससे पहले दोनों दलों की कमान ओबीसी के पास थी।

Scroll to Top