शेयर करें...
मुंगेली/ लोक निर्माण विभाग संभाग के कार्य कार्यपालन अभियंता ए.के चैरसिया से मिली जानकारी के अनुसार युवाओ को विकास कार्यों की भागीदारी बनाने तथा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगारमुखी निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली का घोषणा की गई है। जिसके तहत युवाओं को 20 लाख तक का कार्य ब्लॉक स्तर पर दिए जाने का प्रावधान है।
ई-पंजीयन के तहत 1 साल में 50 लाख रूपये तक का कार्य आबंटित किया जाएगा। जिसमें 20 लाख रुपये तक की निविदा लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय मुंगेली द्वारा आबंटित की जाएगी। ई-पंजीयन के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक सामान्य हायर सेकेंडरी (अ.जा. क्षेत्र) उत्तीर्ण प्रमाणित प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, पेन नंबर, जीएसटी नंबर, 2 नग फोटोग्राफ्स बैंक स्टेटमेंट आवश्यक है। वर्तमान में पंजीयन का कार्य लोक निर्माण विभाग संभाग के मुंगेली कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।


