बीजेपी महिला नेत्री की कोरोना से मौत, पार्टी में शोक की लहर..

शेयर करें...

धमतरी/ कोरोना से एक और बीजेपी महिला नेत्री की मौत हो गयी है। मृतिका नेत्री का नाम संतोषी देवी साहू था, जो मगरलोड की पूर्व सभापति और भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य थी। महिला नेत्री की इस दुखद खबर के बाद धमतरी बीजेपी में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक संतोषी साहू (45 वर्ष) की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया थ। ईलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। बीजेपी नेत्री संतोषी देवी साहू की मौत की खबर के बाद भाजपा महिला मंडल धमतरी में मातम पसरा हुआ है। मौत की खबर मिलने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी है।

वहीं मगरलोड बीजेपी मंडल अक्ष्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि, संतोषी देवी साहू काफी मिलनसार थी। आम जनता में भी काफी लोकप्रिय थी। साथ ही सभी कार्य में अग्रणी भी थी। उनका यूं ही हम सब को छोड़कर चले जाना भाजपा मंडल के लिए बहुत बडी क्षति है।

बता दें कुछ दिनों पहले ही मगरलोड जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निरूपा दाउ की भी कोरोना के चलते मौत हो गयी थी।

Scroll to Top