शेयर करें...
बिलासपुर// बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव के वोटों की गिनती सम्पन्न हो गई है जिसमे अध्यक्ष के रूप में विकास पैनल के युवा और चर्चित चेहरे वीरेंद्र गहवई को चुना गया वहीं उपाध्यक्ष भी इसी पैनल से विनीत चौहान बनाए गए इसी के साथ ही आशीर्वाद पैनल के इरशाद अली को सचिव के रूप में चुना गया।

विकास पैनल के वीरेंद्र गहवई हुए 56 वोटों से विजयी…
अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती में वीरेंद्र गहवाई को 196 वोट, शैलेंद्र पांडेय को 72 वोट, मनीष शर्मा को 140 वोट, महेश तिवारी को 06 वोट मिले और 4 वोट रिजेक्ट हुआ। इसी तरह वही प्रेस क्लब अध्यक्ष के लिए 196 वोटो के साथ वीरेंद्र गहवई ने जीत हासिल की है।
विकास पैनल के विनीत चौहान हुए 40 वोटों से विजयी
उपाध्यक्ष पद की वोटों की गिनती में विनीत चौहान को 191 वोट , विनय मिश्रा को 52 वोट, अमित मिश्रा को 151 वोट वी.वी.रमन किरण को 14 वोट मिले और 10 वोट रिजेक्ट हुआ। इसी तरह उपाध्यक्ष के रूप में विनीत चौहान चुने गए।
आशीर्वाद पैनल के इरशाद अली सचिव 68 वोटों से विजयी…
सचिव पद के वोटों की गिनती में इरशाद अली को 203 मत प्राप्त हुए जबकि मदन सिंह ठाकुर को 135 और रवि शुक्ला 69 को वोट मिले, 7 वोट मोहम्मद अशरफ मेमन, 4 वोट रिजेक्ट इसी तरह 68 वोट से इरशाद अली जीते।

इसी तरह आशीर्वाद पैनल से सहसचिव भूपेश ओझा को 227 वोट, 140 वोट अशोक व्यास, 42 वोट भूपेंद्र नवरंग को मिले और 87 वोट से भूपेश ओझा जीते।
कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला जितेंद्र सिंह ठाकुर, मधु शर्मा और देवदत्त तिवारी के बीच रहा, जिसमें विकास पैनल के जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बाजी मारी। उन्हें कुल 239 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देव दत्त तिवारी को 114 और मधु शर्मा को 56 वोट मिले जबकि 8 वोट निरस्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए मत गिने गए, जिसमें विकास पैनल की ऋतु साहू विजेता बनी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 10 वोट से परास्त किया। इस चुनाव में नीरज शर्मा को 84 रितु साहू को 166 और काजल किरण कश्यप 84 को वोट मिले, 2 मतपत्र ही गायब हो गए।




You must be logged in to post a comment.