गौशाला में बुलाकर प्यार का इजहार करते जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार…

शेयर करें...

रायगढ़// सरिया थाना क्षेत्र से पहचान के ही युवक के द्वारा प्यार का इजहार कर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है वही पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की युवती अपने परिजन के साथ थाने आकर ग्राम भिखमपुरा के गोलु उर्फ दिनेश्वर सत्यम के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 22 जुलाई को दोपहर गोलु सत्यम उर्फ दिनेश्वर सत्यम ने फोन कर उसे भिखमपुरा के गौशाला में बुलाया। पूर्व परिचित होने के कारण उसके बुलाये जाने पर चली गयी। वहां जाने पर दिनेश्वर प्यार करता हूँ, शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।

घर आने के बाद युवती डर से किसी को कुछ नहीं बताई थी घर में रोते हुये देख मां के पूछने पर आपबीती बताई और घटना के दूसरे दिन परिजनों के साथ थाने आकर आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक गोलु उर्फ दिनेश्वर सत्यम पिता लोहरिक सत्यम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भिखमपुरा थाना सरिया के विरुद्ध धारा 376,506 IPC पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Scroll to Top