फांसी के फंदे पर मिली प्रिंसिपल की लाश, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

गरियाबंद/ जिले के एक सरकारी स्कूल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रिंसिपल की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। तुरंत इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रारंभिक जानकारी में पुलिस ने सुसाइड केस मान रही है। बताया जा रहा है कि उसने रिटायरमेंट के पहले स्कूल के क्लास रूम में ही फांसी लगा ली। वहीं घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इधर सरकार स्कूल के प्रिंसिपल के सुसाइड की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Scroll to Top