प्रतिबंध के बावजूद बांस की अवैध कटाई पर कार्यवाही करने वाले बीटगार्ड से जातिगत दुर्व्यवहार, उप वन मंडलाधिकारी, रेंजर मृत्युंजय शर्मा सहित 4 लोगों पर आजाक थाने में शुरू हुई जांच, पेश होने के लिए नोटिस जारी..

शेयर करें...

कोरबा/ कटघोरा वन मंडल के बांकीमोंगरा क्षेत्रान्तर्गत हर्राभाठा बीट के जंगल से कुछ महीने पहले प्रतिबंध के बावजूद हरे-भरे सैकड़ों बांस की कटाई के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले को उजागर कर्ता बीटगार्ड शेखर सिंह रात्रे ने अपने रेंजर मृत्युंजय शर्मा एवं डिप्टी रेंजर अजय कुमार कौशिक के ही खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर दोनों ने शेखर के साथ जातिगत दुर्व्यवहार किया। इस मामले में शेखर सिंह ने आदिम जाति कल्याण थाना में अधिकारी द्वय के विरुद्ध शिकायत की थी। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने शेखर सिंह रात्रे द्वारा की गई शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग जिला पुलिस अधीक्षक से की थी।

Join WhatsApp Group Click Here

जातिगत दुर्व्यवहार के इस मामले में आजाक ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आजाक थाना से उप वन मंडल अधिकारी पाली वाई पी डडसेना, रेंजर मृत्युंजय शर्मा, डिप्टी रेंजर अजय कुमार कौशिक एवं वनरक्षक रामकुमार यादव को नोटिस जारी कर घटना के संबंध में साक्ष्य, दस्तावेज व गवाह के साथ 9 अक्टूबर को उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। इस नोटिस और कार्यवाही शुरू होने से वन महकमे में हड़कम्प मच गया है।

Scroll to Top