शेयर करें...
गरियाबंद/ जनपद कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ हेमलाल जाधव की लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली है। मामला खुदकुशी का है या हत्या का फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सिटी कोतवाली ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हेमलाल जाधव (48 वर्ष) सोमवार शाम 5 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था. उसके बाद घर नहीं लौटा. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की. मगर कहीं पता नहीं चला. सुबह उसकी लाश गांव से 2 किमी दूर गुजरा रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी मिली।
वही घटना की जानकारी सिटी कोतवली को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं घरवालों ने भी किसी प्रकार का परिवारिक विवाद नहीं होने की बात कही है।


