पूर्व CM डॉ रमन ने भूपेश सरकार पर लगाये गंभीर आरोप.. कहा किसानों को नहीं दिया जा रहा खाद..

शेयर करें...

रायपुर// सोमवार को कांग्रेस सरकार की कमियां गिनाते हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। मौजूदा कांग्रेस सरकार की वितरण प्रणाली ठप हो चुकी है। अब आलम ये है कि अपनी असफलता छुपाने के लिए CM भूपेश बघेल केंद्र को चिट्‌ठी लिखने लगे हैं। जबकि केंद्र सरकार ने तो राज्य को पर्याप्त मात्रा में खाद भेजी है। फिर कमी की स्थिति कैसे बन गई इसका जवाब देना चाहिए।

Join WhatsApp Group Click Here

अपने निवास पर बने कक्ष में वे आरोपों की झड़ी लगाए हुए थे कि बाहर जोरदार बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद इस बारिश का असर अंदर भी दिखाई देने लगा। जिस डायस पर खड़े होकर डाक्टर सिंह मीडिया से बात कर रहे थे, ठीक उसी के ऊपर छत से पानी गिरने लगा। बूंदें सीधे रमन सिंह पर गिरी। इससे वे चौंक गए। पानी गिरता देखकर उनके सिक्यूरिटी स्टाफ ने कमरे के अंदर ही छाता तान दिया। फिर ऐसे ही प्रेस कान्फ्रेंस पूरी हुई।

Scroll to Top