पुलिस की बड़ी कर्रवाई, लक्ज़री कार चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, गाड़िया जब्त..

शेयर करें...

महासमुंद/ वाहन चाेरी के मामले में महासमुंद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में विगत दिनों घटित चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।

Join WhatsApp Group Click Here

इस निर्देश के बाद थाना सरायपाली प्रभारी द्वारा अपने मुखबीर को सक्रिय कर संदिग्ध लोगो की गतिविधियों पर निगरानी कर वाहन चोरों की लगातार पता तलाश की जा रही थी कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद को सूचना मिली कि सरायपाली क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिना कागजात के विभिन्न प्रकार के वाहन मारूती सियाज क्र0 CG 13 UJ 1836, होण्डा अमेज क्र0 CG 04 MK 0764, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LD 8295, मारूती आर्टिका क्र0 CG 04 LP 1347, मारूती डिजायर क्र0 CG 04 MP 9444, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LF 4710, मारूती आर्टिका क्र0 UP 16 CV 6812 कार को चला रहे है।

इस सूचना को पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा गंभीरता से लेते हुये। थाना प्रभारी सरायपाली को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिसके तहत थाना प्रभारी सरायपाली द्वारा अलग-अलग टीम तैयार कर सूचना तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया।

टीम द्वारा –

  1. वाहन क्र0 CG 13 UJ 1836 को गोकूल ढाबा के सामने हर्राटार सरायपाली के पास रोककर चेक किया गया। वाहन में मोहसीन खान पिता सिराज अहमद उम्र 27 वर्ष कबीर नगर बसना मिला। जिससे उक्त वाहन के कागजात पेश करने कहा गया। जिनके द्वारा अपने वाहन का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया। उक्त वाहन का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होने से चोरी की सम्पत्ति का पूर्ण संदेह होने पर वाहन को जप्त किया गया।
  2. वाहन होण्डा अमेज क्र0 CG 04 MK 0764 को तहसील कार्यालय के सामने सरायपाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में मनोज नायक पिता उग्रसेन नायक उम्र 37 वर्ष सा. रोहिनापुर बसना।
  3. वाहन टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LD 8295 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में किशोर पटेल पिता मुरली पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  4. वाहन मारूती आर्टिगा क्र0 CG 04 LD 1347 को गोकुल ढाबा के सामने हर्राटार सरायपाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में मोमीन खान पिता सिराज खान उम्र 25 वर्ष सा. कबीरनगर बसना।
  5. वाहन मारूति डिजायर क्र0 CG 04 MP 9444 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में किशन पटेल पिता दयानिधि पटेल उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  6. वाहन टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LF 4710 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में नोवल पटेल पिता भुनेश्वर पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  7. वाहन मारूती आर्टिका सोल्ड (बिना नम्बर) को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में कमलेश पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 34 वर्ष सा. दुर्गापाली के पास मिले

उपरोक्त आरोपीगण से पृथक-पृथक वाहन के संबंध में पूछताछ कर वैधानिक दस्तावेज पेश करने को कहा गया। जिनके पास अपने-अपने वाहनों का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताये तथा अपने-अपने वाहनों को रायपुर से लाना बताये। वाहनों का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होने व चोरी की सम्पत्ति होने का पूर्ण संदेह पर कुल 07 वाहनों को जप्त कर मौके पर से 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा थाना सरायपाली में आरोपीगण के विरूद्ध पृथक-पृथ्क कुल 07 प्रकरण तैयार अपराध धारा 41(1, 4) जाॅ. फौ. तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. मोहसीन खान पिता सिराज अहमद उम्र 27 वर्ष कबीर नगर बसना ।
  2. मनोज नायक पिता उग्रसेन नायक उम्र 37 वर्ष सा. रोहिनापुर बसना।
  3. किशोर पटेल पिता मुरली पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  4. मोमीन खान पिता सिराज खान उम्र 25 वर्ष सा. कबीरनगर बसना।
  5. किशन पटेल पिता दयानिधि पटेल उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  6. नोवल पटेल पिता भुनेश्वर पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली।
  7. कमलेश पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 34 वर्ष सा. दुर्गापाली।

जप्त सामग्री:-

01 मारूती सियाज कार CG 13 UJ 1836

02 होण्डा अमेज कार CG 04 MK 0764

03 टाटा जेस्ट कार CG 04 LD 8295

04 मारूती आर्टिगा कार CG 04 LP 1347

05 मारूती डिजायर कार CG 04 MP 9444

06 टाटा जेस्ट कार CG 04 LF 4710

07 मारूती आर्टिका कार sold

Scroll to Top