पति-पत्नी की एक साथ निकली अर्थी, विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, तो घर आते वक्त पति का हुआ एक्सीडेंट, वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी शादी..

शेयर करें...

राजनांदगांव/ पत्नी की मौत के एक घंटे बाद बाद ही पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मौत के बाद गांव से जब दोनों पति-पत्नी की एक साथ अर्थी निकली, तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी का नाम यांशिका और पति का नाम मिनेश वर्मा है। घटना राजनांदगांव के गंडई थाना क्षेत्र के धोधा गांव का बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल मिनेश वर्मा और यांशिका की शादी इसी साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन हुआ था। पति-पत्नी के बीच कुछ बातों पर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति अपने काम पर चला गया, इधर पत्नी ने विवाद की वजह से गुस्से में घर पर फांसी लगा लिया। घरवालों ने जब पत्नी को फांसी पर लटके देखा तो तुरंत पति मिनेश वर्मा को फोन किया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति बैचेन हो गया। बाइक से वो अपने गांव धोधा लौट रहा था, इसी दौरान हनईबन चौराहे के बाद ट्रक ने मिनप को बुरी तरह से कुचल दिया। इस घटना में उसकी भी मौत हो गयी। एक घंटे के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी।

मौत के बाद दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इधर गांव से जब पति-पत्नी की अर्थी एक साथ निकली तो पूरा गांव गम में डूब गया।

Scroll to Top